रश्मि देसाई के लिए गंदे शब्द कहते थे..इस एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर किया दावा, रैगिंग का भी लगाया आरोप

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Feb, 2026 01:32 PM

he used abusive language against rashmi vaishnavi made claim about siddharth

दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस अक्सर उन्हें समय-समय पर याद करते रहते हैं और उनसे जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में टीवी शो ‘शक्तिमान’ फेम एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने...

मुंबई. दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फैंस अक्सर उन्हें समय-समय पर याद करते रहते हैं और उनसे जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में टीवी शो ‘शक्तिमान’ फेम एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ लेकर शॉकिंग दावा किया और कहा कि ‘दिल से दिल तक’ शो के सेट पर वो रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते थे।

PunjabKesari

 

दरअसल, वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में उनकी मां का रोल निभाया था। तो हाल ही में एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या उनका सिद्धार्थ के साथ मजबूत रिश्ता था। तो उन्होंने इस पर बात से इनकार करते हुए कहा कि शूटिंग के पहले दिन सिद्धार्थ उनसे मिले थे। तब उन्हें वो क्यूरियस और समझदार लगे थे।

 

वैष्णवी ने आगे कहा कि बिग बॉस में उनकी जो छवि दिखाई गई वो असल में वैसे नहीं थे। शो में उन्हें अच्छा और स्वीट दिखाया गया। शहनाज गिल के साथ उनकी प्यार भरी लव स्टोरी को दिखाया गया, जिससे उनका मानना है कि कहानी का रुख बदल गया।

 

एक्ट्रेस ने रश्मि देसाई और जैस्मिन भसीन के साथ एक्टर के व्यवहार का भी खुलासा किया और बताया कि जब वो रश्मि के बारे में बोलते थे और जो कुछ भी हो रहा था वो उन्हें परेशान करता था। वो यह नहीं कहती हैं कि रश्मि एकदम परफेक्ट हैं।  


सिद्धार्थ बहुत भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करते थे

वैष्णवी ने बताया कि सिद्धार्थ बहुत भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। ‘बिग बॉस’ में जो दिखाया गया, वो उसके बिल्कुल उलट थे। वहीं, रश्मि को लेकर उन्होंने कहा कि वो एकदम अलग हैं। अपनी मांगे अलग तरीके से रखती थीं। गलत शब्दों का इस्तेमाल नहीं करती थीं।

PunjabKesari

सिद्धार्थ शुक्ला गलत थे
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला गलत थे। उन्हें याद है और उस समय कुछ ऐसा माहौल बनाया जा रहा था कि रश्मि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा था। जैसे वही समस्या पैदा करती हों। 


रैगिंग का भी लगाया आरोप 

वैष्णवी के मुताबिक, सेट पर सिद्धार्थ का महिलाओं के साथ व्यवहार सम्मानजनक नहीं था। वो रश्मि और जैस्मिन दोनों के साथ कभी दोस्त बनते, कभी किसी के साथ मिलकर दूसरी को टारगेट करते। उन्होंने सिद्धार्थ पर सेट पर उनके साथ रैगिंग का भी आरोप लगाया और कहा कि वो उनके लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल करते थे। बातें सबके सामने होती थीं।


इसके साथ ही वैष्णवी ने एक घटना को भी याद किया और बताया कि एक बार उनका शॉट तैयार था लेकिन सिद्धार्थ गुस्से में उन्हें देख रहे थे। शायद रश्मि और जैस्मिन उनके व्यवहार को मजाक में लेती थीं इसलिए उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा।
एक्ट्रेस का कहना है कि अगर वो आवाज उठातीं तो वो उनका साथ जरूर देतीं। उन्होंने खुद इस व्यवहार को नजरअंदाज किया ताकि प्रोड्यूसर को नुकसान ना हो। एक समय ऐसा भी आया था जब सिद्धार्थ को सेट से बाहर जाने को कहा गया था लेकिन बाद में चैनल की मांग पर उन्हें वापस बुला लिया गया था।

बता दें, सिद्धार्थ शुक्ला का सितंबर, 2021 को निधन हो गया था। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था, जिससे उनके फैंस और इंडस्ट्री के बीच शोक की लहर दौड़ गई थी। सिद्धार्थ कई टीवी शोज में नजर आए थे, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बिग बॉस 13 से मिली थी और वो इस शो के विनर भी रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!